पंजाब कैबिनेट की बैठक आज, मुख्य सचिव विवाद पर लिया जा सकता है अहम फैसला

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2020 - 12:02 PM (IST)

चंडीगढ़ (अश्वनी): पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह का नेतृत्व में बुद्धवार यानी आज  पंजाब मंत्रालय की अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक दौरान मुख्य सचिव विवाद खत्म हो सकता है। माना जा रहा है यह बैठक तय कर देगी कि करन अवतार सिंह मुख्य सचिव बने रहेंगे या नहीं। 9 मई को शराब नीति में बदलाव को ले कर बुलाई गई प्री-कैबिनेट बैठक में मंत्रीमंडल और मुख्य सचिव के बीच हुई खींच तान के बाद से ही लगातार मानने -मनाने का दौर जारी था परन्तु तमाम यत्नों के बाद भी इस विवाद पर अभी राज बना हुआ है।

मुख्यमंत्री ने इस विवाद को लंच डिप्लोमेसी के द्वारा सुलझाने की भी कोशिश की परन्तु पहले दौर में मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा और तीन विधायकों के साथ हुई लंच डिप्लोमेसी का कोई लाभ नहीं हुआ। इसके बाद मुख्यमंत्री ने दूसरे पड़ाव में 25 मई को अपने निजी घर पर वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और तकनीकी शिक्षा मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी को दोपहर भोज पर बुलाया था। यह बैठक बातचीत के स्तर पर सकारात्मक रही परन्तु मुख्य सचिव को ले कर राज़ अभी भी बरकरार है। दोनों मंत्रियों ने कहा है कि मुख्य सचिव खिलाफ पूरी मंत्रीमंडल ने प्रस्ताव के पास किया था। ऐसे में अब यह मंत्री मंडल ही तय करेगा कि आगे क्या फ़ैसला लेना है। यही कारण है कि अब सब की नज़रों 27 मई को होने वाली मंत्रीमंडल की बैठक पर टिकीं हैं।

मंत्री कर चुके ने मुख्य सचिव को पद से हटाने की मांग
मंत्री मंडल में हुए विवाद के बाद कई मंत्री लगातार मुख्य सचिव को पद से हटाने पर जोर दे रहे हैं। मंत्रियों की इस मांग का करीब दर्जन भर विधायकों समेत संसद मैंबर प्रताप सिंह बाजवा भी समर्थन कर चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Tania pathak

Recommended News

Related News