पंजाब निकाय चुनाव: भाजपा आज कर सकती है अपने उम्मीदवारों को घोषणा

punjabkesari.in Saturday, Jan 30, 2021 - 03:39 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब में निकाय चुनाव 14 फरवरी को होने जा रहे हैं। प्रदेश भाजपा ने शुक्रवार को कोर कमेटी की एक बैठक में फैसला लिया कि 400 से अधिक उम्मीदवारों के नामों की शनिवार को घोषणा की जाएगी। 

प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता ने बताया कि पंजाब में 23 नगर पालिका के 230 उम्मीदवारों और 5 नगर निगम के 250 में से 180 उम्मीदवारों को चुना जा चुका है और शनिवार को इसकी घोषणा कर दी जाएगी। वहीं पंजाब भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम ने बताया कि चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार पूरी तरह से तैयार हैं। 

भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सहित सारे विपक्षी दल उनसे घबरा रहे हैं और घटिया राजनीति कर रहे हैं। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, पंजाब भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम, राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग, संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश भाजपा सह-प्रभारी डॉ. नरिंदर सिंह, राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक, पूर्व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, पूर्व मंत्री मदन मोहन मित्तल, तीक्ष्ण सूद, राजिंदर भंडारी, राजिंदर मोहन सिंह छीना, डॉ. सुभाष शर्मा, मोना जैसवाल, बिक्रमजीत सिंह चीमा आदि मौजूद थे।

Sunita sarangal