Video: फिरोजपुर में वाल्मीकि बस्ती पर हमला, 100 राउंड फायरिंग;कई घायल

punjabkesari.in Sunday, Sep 08, 2019 - 02:34 PM (IST)

जालंधर/फिरोजपुरः निजी टीवी चैनल पर प्रसारित धारावाहिक 'राम-सिया के लव-कुश' में भगवान वाल्मीकि जी की जीवनी को तोड़-मरोड़ कर पेश करने के विरोध में शनिवार को पंजाब बंद के दौरान हिंसक झड़पे हुई। वहीं दूसरी तरफ फिरोजपुर के गांव शेरखां में रात करीब साढ़े आठ बजे मौजूदा कांग्रेस सरपंच के भतीजे  मलकीत सिंह ने शराब के नशे में कुछ लोगों के साथ मिलकर लोगों के घरों में घुसकर उनपर हमला कर दिया। हमलावरों ने करीब सौ राउंड हवाई फायरिंग की। वे कृपाण, गंडासा व डंडों से लैस थे।

गांववासियों के अनुसार हमलावर 100 से अधिक थे। इस हमले में 12 लोग जख्मी हो गए, जिन्में बच्चे महिलाएं और युवक शामिल हैं। वाल्मीकि बिरादरी के शाम सुंदर ने बताया कि कांग्रेस सरपंच के भतीजे ने बच्चों महिलाओं को घरों से निकालकर पीटना शुरू कर दिया।  घायलों को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सभी आरोपी फरार है। बंद की अपील जालंधर से की गई थी, इसलिए इसका असर भी यहां और इसके साथ लगते जिलों में ज्यादा देखने को मिला। लुधियाना में यह बेअसर रहा। 

swetha