Punjab Cabinet: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर वासियों को दी बड़ी सौगात, किए ये ऐलान

punjabkesari.in Wednesday, May 17, 2023 - 03:56 PM (IST)

पंजाब डेस्कः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर वासियों को बड़ी सौगात दी है। आज जालंधर में हुई पंजाब कैबिनेट मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री ने कई फैसलों पर मोहर लगाई। दरअसल, कैबिनेट मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री ने प्रेस कांफ्रैंस करते हुए जालंधर उपचुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत जालंधर के लोगों का धन्यावाद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जालंधर के लोगों ने हमारा हौंसला बढ़ाया है, जिले को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए केंद्र सरकार से और फंड लेकर आएंगे।अभी तक सुशील रिंकू ने बतौर MP शपथ उठाई नहीं है और राज्य सरकार द्वारा जालंधर शहर को चमकाने के लिए 95 करोड़ 16 लाख रुपए नगर निगम को जारी कर दिए गए है। वहीं जालंधर से होशियारपुर के जरिए हिमाचल को जोड़ने वाली आदमपुर सड़क का निर्माण शुरू करवाने लगे है, जो सितंबर से पहले बनकर तैयार होगी। 

लिए गए ये बड़े फैसले 

* कैबिनेट मीटिंग में आबाकारी विभाग में 18 नई पोस्ट बनाने में मंजूरी 

 * रैवेन्यू पटवारी का ट्रेनिंग पीरियड डेढ़ साल से एक साल किया गया, ट्रेनिंग का समय भी सर्विस में जोड़ा जाएगा। 

* 497 सफाई सेवकों की सेवा एक साल के लिए बढ़ाई गई

* GADVASU का अध्यापकों को UGC के स्केल पर वेतन मिलेगा 

* मानसा के गोबिंदपुरा में सोलर प्लांट को मंजूरी 

* गोराया-जंडियाला सड़क बनाएंगे जल्द

जालंधर निवासियों के लिए बड़े तोहफ़े का ऐलान करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज जालंधर ज़िले के विकास कार्यों के लिए 100 करोड़ से अधिक ग्रांट राशि देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के हक में दिए शानदार जनादेश के लिए वह निजी तौर पर जालंधर संसदीय हलके वोटरों के ऋणी हैं। भगवंत मान ने कहा, “जालंधर निवासियों ने ई.वी.एम. का एक बटन दबा कर उन लोगों के मुँह बंद कर दिए हैं, जो इस मुहिम के दौरान उनके खि़लाफ़ ज़हर उगल रहे थे।“ भगवंत मान ने कहा कि यह चुनाव नतीजा राज्य सरकार की जन हितैषी और विकास प्रमुख नीतियों के हक में आया है। 


इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने शहर का विकास करने के लिए 95 करोड़ रुपए नगर निगम जालंधर को भेज भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन फंडों का प्रयोग नगर निगम की तरफ से शहर के अलग-अलग हिस्सों में विकास कामों के लिए किया जाएगा। भगवंत मान ने कहा कि जालंधर शहर को अत्याधुनिक नागरिक सहूलतों के साथ लैस माडल शहर के तौर पर विकसित किया जाएगा। 
इसी तरह मुख्यमंत्री ने कहा कि 13.74 करोड़ रुपए की लागत के साथ जालंधर-आदमपुर-होशियारपुर सड़क का कार्य मुकम्मल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अहम प्रोजैक्ट का काम सितम्बर तक मुकम्मल कर लिया जाएगा। भगवंत मान ने यह भी कहा कि नकोदर से गोराया वाया जंडियाला तक 17.46 किलोमीटर लम्बी सड़क के निर्माण का काम भी सितम्बर तक मुकम्मल कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जालंधर के लोगों ने राज्य सरकार के हक में ज़बरदस्त जनादेश देकर विरोधी पक्ष को शांत कर दिया है और अब इसके बदले जालंधर के विकास को यकीनी बनाना उनका फर्ज है। 
मुख्यमंत्री ने कहा, “इस जीत ने मुझे लोगों की सेवा और भी विनम्रता और समर्पित होकर करने की भावना के साथ भर दिया है।“ उन्होंने कहा कि चाहे नये चुने गए संसद मैंबर ने अभी शपथ नहीं ली परन्तु उनकी सरकार ने पहले ही जालंधर के सर्वांगीण विकास के लिए व्यापक नक्शा तैयार किया है। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि पानी की बचत करने और धान की काश्त के लिए निर्विघ्न सिंचाई को यकीनी बनाने के लिए धान की बुवाई चरणबद्ध ढंग से की जायेगी। पहले चरण में अंतरराष्ट्रीय सरहद पर कँटीली तार से दूसरी तरफ़ के क्षेत्रों में धान की बुवाई का काम 10 जून से शुरू हो जायेगा, जिसके लिए निरंतर बिजली सप्लाई मुहैया करवाई जायेगी। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में सात जिलों फ़िरोज़पुर, फरीदकोट, पठानकोट, श्री फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, एस. बी. एस. नगर और तरन तारन में 16 जून से निर्विघ्न बिजली सप्लाई यकीनी बनाई जायेगी। भगवंत मान ने बताया कि तीसरे चरण के अंतर्गत सात जिलों रूपनगर, एस. ए. एस. नगर, कपूरथला, लुधियाना, फाजिल्का, बठिंडा और अमृतसर में 19 जून से धान की फ़सल लगाना यकीनी बनाया जायेगा जबकि बाकी के नौ जिलों पटियाला, जालंधर, मोगा, श्री मुक्तसर साहिब, होशियारपुर, संगरूर, मलेरकोटला, बरनाला और मानसा में धान की बुवाई 21 जून से शुरू होगी जिसके लिए निर्विघ्न बिजली सप्लाई मुहैया करवाई जायेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News