पंजाब के CM भगवंत मान की हालत में सुधार, मिली अस्पताल से छुट्टी

punjabkesari.in Thursday, Jul 21, 2022 - 11:13 AM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। आपको बता दें कि गत दिवस पेट में मामूली इन्फेक्शन होने के चलते उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आज वह चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं। सूत्रों के अनुसार सी.एम. मान आज सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों का एनकाउंटर करने वाले पुलिस कर्मचारियों से मुलकात करेंगे। 

गौरतलब है कि गत दिवस सी.एम भगवंत मान दिल्ली के अपोलो अस्पताल में दाखिल हुए थे जहां इलाज के बाद उनकी सेहत में सुधार होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर वापिस जाने की इजाजत दे दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News