उत्तराखंड हादसे पर बोले पंजाब के CM भगवंत मान
punjabkesari.in Friday, Jul 08, 2022 - 05:32 PM (IST)
चंडीगढ़: उत्तराखंड के रामनगर में एक बड़ा हादसा होने की खबर मिली है। इस दौरान पंजाब से गए पर्यटकों की कार नदी में बह जाने से 9 लोगों की दुखदायी मौत हो गई व एक लड़की घायल हो गई है। इस घटना को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दुख व्यक्त किया है।
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि ''उत्तराखंड के रामनगर में एक बड़े हादसे की खबर मिली...पंजाब से गए पर्यटको की गाड़ी नदी में गिरने से 9 पंजाबियों की दुखद मौत की खबर मिली और एक लड़की जख्मी हो गई है। ''मैं परमात्मा के आगे जान गंवाने वालों की आत्मिक शांति और जख्मी हुई लड़की के जल्द सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।''
जानकारी के अनुसार आज तड़के सुबह पंजाब से आये पर्यटकों की कार कार्बेट पार्क से सटे ढेला बरसाती नाले में बह गई। पानी का बहाव अधिक होने के चलते कार काफी दूर तक बह गई, जिससे कार में सवार 9 लोगों की मौत हो गई और एक लड़की घायल हो गई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here