Punjab मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति से मांगा मुलाकात का समय, पढ़ें...
punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 02:57 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात का समय मांगा है। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब के विधायकों के साथ राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, भाजपा में शामिल हुए पंजाब के राज्यसभा सदस्यों को री-काल (Recall) करने संबंधी अपना पक्ष रख सकते हैं। आपको बता दें कि, AAP के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से बगावत कर दी है और भारतीय जनता पार्टी (BJP) में मर्जर की घोषणा कर दी है। आम आदमी पार्टी के 7 सांसद बीत दिन पार्टी को अलविदा कह कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं।
पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार शाम को ही सांसद अशोक मित्तल और संदीप पाठक के साथ BJP ज्वाइन कर ली। वहीं राज्यसभा सांसद Swati Maliwal ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इसके आलावा हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, राजेंदर गुप्ता ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

