Punjab : CM भगवंत मान का भाई BJP में शामिल, पंजाब की सियासत गरमाई

punjabkesari.in Monday, May 11, 2026 - 09:36 PM (IST)

जालंधर : पंजाब की राजनीति में सोमवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के मौसेरे भाई ज्ञान सिंह मान ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब बीजेपी प्रधान सुनील जाखड़ की मौजूदगी में उन्होंने BJP की सदस्यता ग्रहण की।

ज्ञान सिंह मान के साथ आम आदमी पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी पार्टी छोड़कर बीजेपी जॉइन की। इस घटनाक्रम को पंजाब की राजनीति में अहम माना जा रहा है, क्योंकि हाल ही में AAP के कई बड़े नेताओं और राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने की चर्चाएं भी तेज रही हैं।
वहीं, आम आदमी पार्टी लगातार बीजेपी पर ‘ऑपरेशन लोटस’ चलाने के आरोप लगाती रही है। ज्ञान सिंह मान के BJP में शामिल होने के बाद पंजाब में राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है।
 
हाल ही में आप के सात राज्यसभा सांसदों जिनमें राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह आदि पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। यह आप की राज्यसभा ताकत का दो-तिहाई हिस्सा था, जिसने पार्टी में भारी बेचैनी पैदा कर दी। आप और सीएम भगवंत मान ने इसे ऑपरेशन लोटस करार देते हुए बीजेपी पर आरोप लगाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News