AG अनमोल रत्न सिद्धू के इस्तीफे को लेकर बोले पंजाब के CM मान

punjabkesari.in Tuesday, Jul 26, 2022 - 04:23 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब के ए.जी. अनमोल रत्न सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफा देने के बाद विरोधियों ने पंजाब सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। इसी बीच सी.एम. भगवंत मान ने ए.जी. सिद्धू के इस्तीफे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सी.एम. मान ने कहा कि फेरबदल होते रहते हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धू ने निजी कारणों के चलते इस्तीफा दिया है और सरकार आगे भी उनसे सेवाएं लेती रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अब सीनियर वकील विनोद घई को पंजाब का ए.जी. बनाया है। 

आपको बता दें कि ए.जी. सिद्धू ने निजी कारणों के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके द्वारा 19 जुलाई को ही पंजाब के सी.एम. भगवंत मान को  इस्तीफा दे दिया गया था। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Kalash