पंजाब ने पहली बार 6 महीनों में इतने करोड़ों की GST वसूली, तोड़े रिकॉर्ड

punjabkesari.in Wednesday, Oct 05, 2022 - 03:24 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि राज्य ने चालू वित्तीय साल के दौरान 10604 करोड़ रुपए जी.एस.टी. के तौर पर वसूले हैं। इससे राज्य की तरफ से जी.एस.टी. लागू होने के बाद पहली बार 6 महीनों में 10 हजार का आंकड़ा पार किया गया है। 

जारी एक बयान में यह प्रगटावा करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य में चालू वित्तीय साल के दौरान जी.एस.टी. वसूली में 22.6 प्रतिशत का विस्तार दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले वित्तीय साल के पहले 6 महीनों के दौरान 8650 करोड़ रुपए की जी.एस.टी. वसूल हुई थी जबकि मौजूदा साल के दौरान राज्य ने कुल 10604 करोड़ रुपए की जी.एस.टी. वसूली के साथ 1954 करोड़ रुपए और कमाए हैं। सितंबर 2022 के जी.एस.टी. के आंकड़ों का खुलासा करते हुए हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि राज्य ने 22 प्रतिशत की विकास दर दर्ज की है। सितंबर 2021 में 1402 रुपए की कलेक्शन के मुकाबले इस साल सितंबर में जी.एस.टी. कलेक्शन 1710 करोड़ रुपए रही। 

वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने वित्तीय साल 2022-23 के लिए अपने पहले बजट में 20,550 करोड़ रुपए की जी.एस.टी. वसूली का अनुमान लगाया है। राज्य ने पहले 6 महीनों में 50 प्रतिशत से अधिक की प्राप्ति की है और आने वाले त्योहारों के सीजन के दौरान जी.एस.टी. की वसूली में अच्छी वृद्धि की उम्मीद है। राज्य सरकार ने जाली बिलिंग को रोकने के साथ-साथ सभी खामियों को दूर करने के लिए पंजाब गुड्स एंड सर्विसिज टैक्स (संशोधन) बिल 2022 पंजाब विधानसभा में पास किया है। इससे न सिर्फ व्यापारियों को फायदा होगा बल्कि राज्य के अपने राजस्व में भी विस्तार होगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal