पंजाब कांग्रेस इन एक्शन, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर को दिखाया बाहर का रास्ता
punjabkesari.in Friday, Jul 08, 2022 - 05:24 PM (IST)
चंडीगढ़ : राज्य में पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग के नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है पंजाब कांग्रेस ने मोहाली के सीनियर डिप्टी मेयर को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। वहीं डिप्टी मेयर कुलजीत को भी पार्टी से बाहर कर दिया गया है। दोनों के विरुद्ध पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पंजाब कांग्रेस ने उक्त सख्त फैसला लिया है।
सीनियर कांग्रेसी नेता एवं नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल और डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इस बारे में लिखित आदेश दिए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here