कांग्रेस ने पंजाब में 3 पूर्व मंत्रियों को दी बड़ी जिम्मेदारी, List जारी

punjabkesari.in Friday, Apr 29, 2022 - 05:05 PM (IST)

जालंधरः अखिल भारतीय कांग्रस कमेटी ने पंजाब की राज्य ईकाई में पांच उपाध्यक्षों और एक महासचिव की नियुक्ति की है। पांच उपाध्यक्षों में दो पूर्व मंत्री प्रगट सिंह, सुंदर श्याम अरोड़ा और अरुणा चौधरी शामिल हैं। इसके अलावा एक कोषाध्यक्ष को भी नियुक्त किया गया है। कांग्रेस हाईकमान के आदेश के मुताबिक यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएंगी। अन्य उपाध्यक्षों में  इंद्रबीर सिंह बुलारिया और कुशलदीप सिंह किकी ढिल्लों शामिल हैं। महासचिव संदीप सिंह को नियुक्त किया गया है, जबकि कोषाध्यक्ष अमित विज को बनाया गया है।

Content Writer

Vatika