पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष Raja Warring ने अपने पद से दिया इस्तीफा

punjabkesari.in Wednesday, Sep 30, 2026 - 11:43 PM (IST)

पंजाब डैस्क : पंजाब कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 
 
जिक्रयोग्य है कि पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चाएं चल रही थीं। थोड़ी देर पहले भी यह जानकारी सामने आई थी कि कांग्रेस हाईकमान पंजाब संगठन में बड़ा बदलाव करने जा रहा है और पंजाब में नए प्रधान की नियुक्ति की जा सकती है। वहीं अब राजा वडिंग के इस्तीफे के बाद इस बात पर पक्की मोहर लग गई है कि हाईकमान पंजाब में नए प्रधान की नियुक्ति करने जा रहा है। फिलहाल राजा वडिंग की जगह किस नेता को जिम्मेदारी सौंपी जानी है, यह अभी तय नहीं हुआ है। लेकिन बहुत जल्द पंजाब कांग्रेस में नए प्रधान की नियुक्ति सामने आ सकती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News