पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, चन्नी समेत कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी
punjabkesari.in Wednesday, Jul 01, 2026 - 07:48 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, पंजाब कांग्रेस की नई सूची सामने आ गई है। पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों को तेज करते हुए कांग्रेस हाईकमान ने राज्य में विभिन्न चुनाव संबंधी समितियों के अध्यक्षों और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है। पार्टी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
इसके अनुसार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ही पंजाब के प्रधान बने रहेंगे। मौजूदा प्रधान वड़िंग को ही पंजाब कांग्रेस का अगला प्रधान घोषित किया गया है, इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसी के साथ कैंपेन कमेटी का चेयरपर्सन चरणजीत सिंह चन्नी को बनाया गया है। वहीं सुखविंदर सिंह डेनी कार्यकारी अध्यक्ष, राजकुमार वेरका कार्यकारी अध्यक्ष, विजय इंदर सिंगला को इलेक्शन मैनेजमेंट एंड कोऑर्डिनेशन कमेटी की जिम्मेदारी और कौर कमेटी की सुखजिंद सिंह रंधावा के हाथ कमान सौंपी गई है। वहीं प्रताप सिंह बाजवा पंजाब कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में अपनी जिम्मेदारियां पहले की तरह निभाते रहेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

