कोरोना के कहर ने ली 23 मरीजों की जान, 1063 नए पॉजिटिव मामलों की पुष्टि

punjabkesari.in Friday, Aug 07, 2020 - 09:07 PM (IST)

चंडीगढ़ः पंजाब में कोरोना महामारी का कहर बदस्तूर जारी रहने से आज भी 23 मरीजों की मौत हो गई। पिछले कई दिनों से मरने वालों का आंकडा बीस से 29 के बीच जारी है। राज्य में अब तक कुल 539 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है और 29 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में दी गई। 

बुलेटिन के अनुसार आज जो मौतें हुई हैं उनमें तीन अमृतसर, दो फतेहगढ़ साहिब, नौ लुधियाना, पटियाला, संगरूर, कपूरथला में एक-एक, नवांशहर दो और जालंधर में तीन हैं। राज्य में कोरोना के तेजी से फैलने के कारण उसकी चपेट में आज रिकार्ड 1063 नए पॉजिटिव मामले आने की पुष्टि हुई है। इसके साथ अब तक पॉजिटिव मामले 21930, सक्रिय मरीज 7351 हो गए। राज्य में अब तक 646439 संदिग्धों के सेंपल लिए गए और अब तक कुल 14 हजार से अधिक लोग स्वस्थ होकर घरों को चले गए।

Mohit