पंजाब में कोरोना से सहमे लोग, 40 मरीजों की मौत, 1003 नए पॉजिटिव मामले आए सामने

punjabkesari.in Friday, Aug 14, 2020 - 08:06 AM (IST)

चंडीगढ़ः पंजाब में कोरोना संक्रमण से पिछले चौबीस घंटों में 40 मरीजों की मौत हो गई। कल भी राज्य में 39 मरीजों की मौत हुई थी। इसी के साथ अब राज्य में मरने वालों की संख्या 711 तक पहुंच गई है और पच्चीस मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज शाम जारी बुलेटिन में दी गई। बुलेटिन के अनुसार मरने वालों में सबसे अधिक तेरह लोग लुधियाना जिले से हैं। 

मौत का आंकडा बढ़ने के साथ राज्य में पॉजिटिव मामलों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है तथा आज कुल 1003 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं और इनमें भी सबसे अधिक लुधियाना से हैं। अब राज्य में पॉजिटिव मामले बढ़कर 27936, सक्रिय मामले 9391 हो गए हैं। राज्य में अब तक 723357 संदिग्धों के सेंपल लिए गए हैं तथा 17839 लोग कोरोना को मात देकर अपने घर चले गए। राज्य सरकार ने कोरोना के तेजी से बढ़ते प्रकोप के चलते केन्द्र से आग्रह किया है कि जांच क्षमता में तेजी लाने में मदद करे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News