कोरोना से पंजाब में 18 की मौत, 292 लोग आए कोरोना पॉजिटिव

punjabkesari.in Sunday, Dec 27, 2020 - 09:12 PM (IST)

चंडीगढ़ः पंजाब में आज कोरोना संक्रमण से 18 और लोगों की मौत होने से महामारी से मरने वालों की संख्या 5299 हो गई।

पंजाब सरकार की ओर से जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज 292 और लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। प्रदेश में महामारी फैलने से लेकर अब तक एक लाख 65 हजार 405 लोग कोरोना प्रभावित हो चुके हैं। इनमें से एक लाख 55 हजार 892 लोग ठीक हो चुके हैं और इस समय सक्रिय मामलों अर्थात उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4215 है।

Mohit