Corona Update: पंंजाब में महामारी के कहर से राहत, 2 मरीजों की हुई मौत

punjabkesari.in Monday, Jan 11, 2021 - 08:53 PM (IST)

चंडीगढ़ः पंजाब में कोरोना के मामलों में आई गिरावट राहत की बात है। पिछले चौबीस घंटों में दो मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज यहां जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में दो मौतों के साथ अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 5457 तक पहुंच गई है तथा आठ मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। 

इसके अलावा पिछले चौबीस घंटे में 202 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। अब राज्य में कोरोना पॉजिटिव मामले बढ़कर एक लाख 69 हजार से अधिक हो गए हैं तथा सक्रिय मरीज 2858 हैं। राज्य में अब तक 41 लाख 11 हजार से अधिक संदिग्धों के सेंपल लिए गए तथा एक लाख 60 हजार से अधिक लोगों ने कोरोना को मात दी।

Mohit