पंजाब में कोरोना से 7 मरीजों की मौत, 309 नए पॉजिटिव मामलों की पुष्टि

punjabkesari.in Thursday, Feb 11, 2021 - 08:50 PM (IST)

चंडीगढ़ः पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण से आज सात लोगों की मौत हो गई। पंजाब सरकार की ओर से देर शाम जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार मोहाली में दो और फिरोजपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला व लुधियाना में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके साथ प्रदेश में अब तक महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5682 हो गई है। 

बुलेटिन के अनुसार आज 309 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जबकि ठीक होने वालों की संख्या 187 है। प्रदेश में अब तक 1 लाख 75 हजार 558 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 1 लाख 67 हजार 652 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय राज्य में 2224 सक्रिय मामले हैं।

Content Writer

Mohit