जमीन कब्जाने के लिए सारी हदें पार! खड़ी गेहूं की फसल पर चला दिया ट्रैक्टर
punjabkesari.in Monday, Nov 16, 2026 - 04:55 PM (IST)
मोगा(आजाद): मोगा जिले के गांव हिम्मतपुरा में स्थित अमरजीत सिंह निवासी गांव सिल्लोआणी लुधियाना ने कहा कि हथियारबंद व्यक्तियों द्वारा उसकी जमीन पर जबरन कब्जे का प्रयास तथा उसकी गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चलाने का आरोप लगाया है।
इस संबंध में निहाल सिंह वाला पुलिस द्वारा गुरभजन सिंह, मनिन्द्र सिंह, प्रदीप सिंह सभी निवासी गांव माछीके के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार लखविन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए शिकायत पत्र में पीड़ित ने बताया कि हथियारबंद व्यक्तियों द्वारा जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। इसके चलते आरोपियों ने उनकी जमीन पर खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलाए हैं। वहीं पुलिस ने जानकारी देते बताया कि इस मामले में कथित आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

