Punjab : परिवार पर जानलेवा हमला, लोगों ने बड़ी मुश्किल से बचाई जान

punjabkesari.in Tuesday, Jun 06, 2023 - 08:45 PM (IST)

फिरोजपुर : फिरोजपुर में एक परिवार पर जानलेवा हमला होने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि कस्बा ममदोट कुछ हमलावारों ने घर के आंगन में सो रहे पारिवारिक सदसयों पर ईंटे बरसाने शुरू कर दी, जिसके बाद लोगों ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। हमले का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। घटना संबंधी सी.सी.टी.वी. फुटेज भी सामने आ चुकी है, जिसमें हमलावर सरेआम परिवार पर ईंटों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं।  पारिवारिक सदस्यों ने आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने हमारे परिवार पर पहले भी हमला किया था। जिसके उनके परिवारिक सदस्य घायल हो गए थे। फिलहाल परिवार ने पुलिस में शिकायत दे दी गई है। 

Content Writer

Subhash Kapoor