Breaking: पंजाब में "देवर-भाभी" का Mur*der, मंजर देख दहले लोग.. "पहेली" बना मामला

punjabkesari.in Thursday, Jan 11, 2024 - 12:55 PM (IST)

मानसा: पंजाब के जिला मानसा में डबल मर्डर की बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। यहां एक वृद्ध महिला और एक वृद्ध की तेजधार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। उक्त घटना मानसा के अहमदपुर गांव में हुई। ये दोनों बुजुर्ग पड़ोसी थे और रिश्ते में देवर-भाभी लगते थे। फिलहाल इस मामले में थाना सिटी बुढलाडा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

डबल मर्डर की घटना से गांव में दहशत का माहौल है। मृतकों की पहचान अहमदपुर निवासी जंगीर सिंह (62) और रंजीत कौर (60) के रूप में हुई है। मामले में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है कि ये हत्या क्यों की गई है। फिलहाल थाना सिटी बुढलाडा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Content Writer

Vatika