नशों को लेकर बोले पंजाब के DGP, Detail में दी जानकारी

punjabkesari.in Saturday, May 31, 2025 - 03:25 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव का राज्य में नशों को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार की नशे के खिलाफ मुहिम लगातार जारी है। इसके तहत अब पंजाब में आसानी से नशा नहीं लाया जा सकता। उन्होंने कहा कि भले ही अभी पंजाब से पूरी तरह नशा खत्म नहीं हुआ है पर नशा तस्करों को पकड़ने और नशे को कम करने में पंजाब पुलिस को को राज्य में बड़ी सफलता हासिल हुई है।   

डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि अब तक नशे के खिलाफ 8,344 एफ.आई.आर. दर्ज की गई हैं और एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत  13036 गिरफ्तारियां हुई है। इनमें से 1696 बड़ी मछलियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा 586 किलोग्राम हेरोइन, 247 किलोग्राम अफीम, 253 किलोग्राम गांजा, 1.6 किलोग्राम आईस, और अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं। डी.जी.पी. ने कहा कि 10.76 करोड़ रुपये का हवाला मनी बरामद की गई है।   

इसके अलावा 144 संपत्तियां सीज की गई है, जिमकी कीमत  74.27 करोड़ रुपये है। डी.जी.पी. ने कहा कि नशा छोड़ने वालों को पुलिस द्वारा प्रोत्साहित किया जा रहा है और जो नशा तस्करों जेलों से बाहर आए हैं उनकी ट्रैकिंग की जा रही है। इसके अलावा नशा छोड़ने वालों को चिकित्सा सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार द्वारा नशा तस्करी पर पूरी तरह लगाम कंसी जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशा खत्म करने को लेकर हमें बड़ी सफलता मिली है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News