पंजाब चुनाव 2022: भगवंत मान के हक में धूरी पहुंचा केजरीवाल का परिवार

punjabkesari.in Friday, Feb 11, 2022 - 03:37 PM (IST)

संगरूर (विजय कुमार सिंगला): आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल धुरी से उम्मीदवार भगवंत मान के हक में चयन प्रचार करने के लिए आज दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस के द्वारा यहां पहुंची। यहां उनका भगवंत मान की माता हरपाल कौर और बहन मनप्रीत कौर की तरफ से भारी स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ेंः सी.एम. चन्नी के भांजे भूपिंद्र हनी को झटका, जालंधर कोर्ट ने सुनाया यह फैसला

सुनीता केजरीवाल का स्वागत करने के लिए पहले से ही भगवंत मान के माता व बहन समेत बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के समर्थक संगरूर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे हुए थे। सुरक्षा प्रबंधों के मद्देनजर संगरूर पुलिस प्रशासन की तरफ से पुख्ता प्रबंध किए गए थे और भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी।

यह भी पढ़ेंः शमशेर दूलो ने कांग्रेस खिलाफ खोला मोर्चा,  हाईकमान को पत्र लिख की यह मांग

बताने योग्य है कि बीते दिन केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने ट्वीट कर कर कहा था,''कल बेटी के साथ अपने देवर भगवंत मान के लिए वोट मांगने धुरी जा रही हूं।''यह भी बता दें कि धुरी विधान सभा क्षेत्र में ज्यादातर गांव हैं। धुरी विधान सभा क्षेत्र में किसान आंदोलन बेहद बड़ा मुद्दा है, क्योंकि यहां से लोगों ने तीनों खेती कानूनों खिलाफ लड़ाई में हिस्सा लिया था। इस क्षेत्र में कुल 1,64,322 वोटर भगवंत मान की किस्मत का फैसला करेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Urmila