पंजाब वासियों के लिए जरूरी खबर, कल से हर घर का दरवाजा खटखटाएंगे अधिकारी

punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2026 - 06:13 PM (IST)

संगरूर(विवेक सिंधवानी): भारत के चुनाव आयोग द्वारा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) की शुरूआत की जा रही है। इसी को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए राज्य के सभी जिला प्रशासन द्वारा सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। इसके मद्देनजर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के लिए एलिजिबिलिटी डेट 1 अक्टूबर, 2026 तय की गई है। इसके तहत 25 जून, 2026 से 24 जुलाई, 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर गिनती के फॉर्म भरेंगे। घर-घर जाकर गिनती के फॉर्म भरकर वेरिफिकेशन का काम किया जाएगा। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार पोलिंग स्टेशनों के रैशनलाइज़ेशन का प्रोसेस 24 जुलाई 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 3 अगस्त 2026 को पब्लिश की जाएगी। दावे और आपत्तियां लेने का समय 3 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक होगा, जबकि दावों और आपत्तियों की सुनवाई और निपटारा 3 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद फाइनल वोटर लिस्ट 1 अक्टूबर 2026 को पब्लिश की जाएगी।

वहीं इसी के चलते जिला संगरूर की वोटर सूचियों को पूरी तरह पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। भारत चुनाव आयोग के निर्देशों पर पंजाब में शुरू हो रहे 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) 2026' की रूपरेखा साझा करते हुए जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप कौर ने आज एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान का मकसद संगरूर के हर योग्य नागरिक का नाम बिना किसी गड़बड़ी के वोटर लिस्ट में शामिल करना है।

कल से शुरू होगा 'फॉर्म' वितरण, नई फोटो जरूरी

डी.सी. पूनमदीप कौर ने बताया कि 25 जून से 24 जुलाई 2026 तक जिले के सभी बी.एल.ओ. (BLOs) घर-घर जाकर 'एन्यूमरेशन फॉर्म' बांटेंगे। इस फॉर्म में मतदाताओं का बुनियादी डेटा पहले से दर्ज होगा, जिसे केवल वेरीफाई करना होगा। फॉर्म भरने में बी.एल.ओ. लोगों की मदद करेंगे। खास बात यह है कि वोटरों को इसके साथ अपनी एक नई पासपोर्ट साइज फोटो देनी होगी, ताकि पुरानी या धुंधली तस्वीरों को बदला जा सके। इस प्रक्रिया के लिए किसी अन्य दस्तावेज की जरूरत नहीं होगी।

बंद घरों के लिए 'थ्री-विजिट' प्लान और स्टिकर फॉर्मूला

अकसर अभियान के दौरान कई घर बंद मिलते हैं। इसके समाधान के लिए इस बार विशेष रणनीति बनाई गई है:

अगर कोई घर बंद मिलता है, तो बी.एल.ओ. वहां 'इन्फर्मेशन स्लिप' के साथ फॉर्म को अंदर डाल देंगे।

घर के बाहर एक विशेष स्टिकर चिपकाया जाएगा, जिस पर बी.एल.ओ. के अगले दौरे की तारीख लिखी होगी।

बी.एल.ओ. फॉर्म कलेक्ट करने के लिए एक ही घर में कम से कम तीन बार चक्कर लगाएंगे।

आपत्तियों का निपटारा और महत्वपूर्ण तारीखें

मतदाताओं की मदद के लिए जिला चुनाव कार्यालय, संगरूर में एक हेल्प डेस्क शुरू कर दिया गया है। डी.सी. ने आगामी शेड्यूल जारी करते हुए बताया कि 3 अगस्त 2026 को वोटर सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित होगा। इसके बाद 3 अगस्त से 2 सितंबर तक लोग अपने दावे या आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। चुनाव पंजीकरण अधिकारियों द्वारा इनका निपटारा 28 सितंबर तक किया जाएगा, जिसके बाद 1 अक्टूबर 2026 को अंतिम वोटर सूची जारी होगी।

प्रेस वार्ता में ए.डी.सी. (सामान्य) अंकुर महेंद्रू और चुनाव तहसीलदार श्रीमती परमजीत कौर भी उपस्थित थीं। डी.सी. ने राजनीतिक दलों से 'बूथ लेवल एजेंट' नियुक्त करने और आम जनता से बी.एल.ओ. का सहयोग करने की अपील की।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News