नगर निगम और काउंसिल चुनाव, जानें कहां से कौन-सी पार्टी ने मारी बाजी

punjabkesari.in Monday, Jul 06, 2026 - 10:54 AM (IST)

चंडीगढ़ : नगर निगम होशियारपुर, नगर परिषद गुरुहरसहाय, जलालाबाद और नगर पंचायत ममदोट के लिए वोटिंग हुई। इन चुनावों के नतीजे भी सामने आ रहे हैं। 

अब तक के नतीजों के मुताबिक, गुरुहरसहाय के कुल 15 वार्ड में से 13 पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। शिरोमणि अकाली दल के 2 उम्मीदवार जीते हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी यहां से एक भी सीट नहीं जीत पाई।

नगर निगम होशियारपुर की 50 सीटों में से आम आदमी पार्टी ने 35 सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस के 9 और बीजेपी के 3 उम्मीदवार जीते हैं। इसके अलावा 3 निर्दलीय उम्मीदवार भी जीते हैं।

इसी तरह, जलालाबाद के कुल 17 वार्ड में से 12 पर आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस ने 4 और शिरोमणि अकाली दल ने 1 सीट जीती है। अब तक नगर पंचायत ममदोट के 13 वार्ड में से 7 वार्ड के चुनाव नतीजे घोषित हो चुके हैं और ये सभी सीटें आम आदमी पार्टी ने जीती हैं। अब तक कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल का एक भी उम्मीदवार विजेता घोषित नहीं हुआ है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News