सुबह-सुबह चली ताबड़तोड़ गोलियां! पंजाब में हो गया बड़ा Encounter

punjabkesari.in Tuesday, Apr 22, 2025 - 09:29 AM (IST)

तरनतारन : तरनतारन में आज सुबह-सुबह मुठभेड़ हो गई। इस दौरान तरनतारन पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करके सीमा पार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है, जिनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार सी.आई.ए. तरनतारन स्टाफ द्वारा गोपनीय सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने की योजना बनाई गई थी। इसी बीच दोनों आरोपियों ने सराय अमानत खां थाना भुस्से रख के पास पुलिस कर्मियों पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। उसके साथी ने घटनास्थल से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए आरोपी की पहचान सुखदेव सिंह के रूप में हुई है। उसके साथी स्वर्ण कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास से दो ग्लॉक पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। ये दोनों सीमा पार तस्करी नेटवर्क का हिस्सा थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News