Punjab: अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गया मशहूर Mall, संकट में हजारों लोगों की नौकरी

punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 02:58 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब के कई लोगों को नौकरी खतर में रहने की बात सामने आई है। दरअसल, पंजाब का मशहूर मॉल अनिश्चितकाल के लिए बंद रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार, मोहाली जिले का मशहूर मॉल VR Punjab Mall को मैनेजमेंट ने अचानक बंद करने का फरमान जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि, ये मॉल 20 अप्रैल यानी कि आज से ही अनिश्चित कॉल के लिए बंद कर दिया है।

मैनेजमेंट के इस फैसले से मॉल के अंदर चल रही 100 से ज्यादा दुकानें और आऊटलैट तुरन्त बंद हो गए हैं। मैनेजमेंट की तरफ से जारी ऑर्डर में सभी ब्रांड और दुकानदारों को तुरंत अपना काम बंद करने को कहा गया है, जिससे पूरा मॉल ठप हो गया है। कई ब्रांड के चल रही दुकानें बंद होने से कईयो की नौकरी पर भी संकट आ गया। इसके अलावा मॉल में लोगों के मनोरंजन के लिए मॉल में कई स्क्रीन वाला PVR सिनेमा भी बंद हो गया। ऐसे में हजारों लोगों की रोजी रोटी पर काफी असर पड़ा है, क्योंकि कई  कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं। 

जानें क्या रही वजह

मॉल को मैनेजमेंट ने बंद करने का नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस के मुताबिक 3 अप्रैल 2026 को नॉर्थ इंडिया में आए भूकंप की वजह से बिल्डिंग को नुकसान पहुंचने की संभावना है। मैनेजमेंट का कहना है कि, बिल्डिंग की मजबूती को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मॉल को तुरंत बंद करने और पूरी बिल्डिंग को सील करने का फैसला किया गया है। 

जानें कौन से ब्रांड की दुकानें मॉल में

मॉल के अंदर कई मशहूर देसी-विदेशी ब्रांड चल रहे थे, जैसे H&M, Reliance Trends, Croma, Starbucks, KFC, Burger King, Lenskart, GAP, Costa Coffee, Haldiram और Lifestyle, Max, Jockey, Reliance Smart Bazaar, Go Colors, Cafe Coffee Day, Taco Bell, Skechers, DIY और Pirates of Grill  जैसे दूसरे आउटलेट भी यहां चल रहे थे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News