होशियारपुर में कुत्तों का आतंक! सर्वे करने गई महिला कर्मचारी को कुत्ते ने काटा

punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2026 - 07:40 PM (IST)

हाजीपुर (जोशी): पंजाब सरकार के निर्देशों पर घर-घर जाकर सर्वे कर रही एक महिला कर्मचारी बी.एल.ओ. को पालतू कुत्ते द्वारा काटे जाने से गंभीर जख्मी होने का समाचार प्राप्त हुआ है। 

जानकारी के अनुसार, गांव नंगल बिहालां में बूथ नंबर 244 की बी.एल.ओ. विजय लक्ष्मी पत्नी गुरदेव शर्मा अपनी सरकारी ड्यूटी के तहत घर-घर जाकर सर्वे कर रही थीं। आज जब वह सर्वे के लिए एक घर के अंदर दाखिल हुईं, तो घर का पालतू कुत्ता अचानक उन पर झपट पड़ा। जिस कारण विजय लक्ष्मी बुरी तरह जख्मी हो गईं। घटना के तुरंत बाद उनको मुकेरियां के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां  उनका इलाज चल रहा है। विजय लक्ष्मी के ससुर सुखदेव मित्र ने इस घटना पर रोष व्यक्त करते हुए पंजाब सरकार और स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि मैदानी स्तर पर काम करने वाले बी.एल.ओ. को सर्वे के दौरान कई प्रकार की चुनौतियों और खतरों का सामना करना पड़ता है। सरकार को इन कर्मचारियों की सुरक्षा और सर्वे के दौरान आने वाली दिक्कतों के समाधान के लिए उचित कदम उठाने चाहिएं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News