बाढ़ की मार के बाद पंजाबियों के लिए राहत भरी खबर, मंत्री ने बताई पूरी Detail

punjabkesari.in Saturday, Sep 13, 2025 - 10:57 AM (IST)

चंडीगढ़/जालंधर : बारिश और नदियों में पानी का स्तर कम होने से पंजाब में बाढ़ की मार से राहत मिलनी शुरू हो गई है। बाढ़ संबंधी ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान न तो किसी और जानी नुकसान की खबर आई है और न ही कोई नया फसली इलाका प्रभावित हुआ है।

 पंराजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडिया ने बताया कि राहत कैंपों में रह रहे लोग लगातार अपने घरों को लौट रहे हैं। इसके चलते कैंपों की संख्या 11 सितंबर को 111 से घटाकर 12 सितंबर को 100 कर दी गई है। पिछले 24 घंटों में राहत कैंपों से 460 लोग अपने घर लौटे हैं, जिससे साफ़ है कि परिवारों के घर जाने से धीरे-धीरे हालात सामान्य होने लगे हैं।उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों से निकाले गए लोगों की संख्या अब 23,340 हो गई है। फिलहाल 4125 लोग राहत कैंपों में रह रहे हैं, जबकि एक दिन पहले यह संख्या 4585 थी।

मंत्री ने कहा कि जिलों की रिपोर्टों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोई और फसली क्षेत्र प्रभावित नहीं हुआ है। जालंधर से एक व्यक्ति के लापता होने की रिपोर्ट मिली है, जबकि पठानकोट से 3 लोग अभी भी लापता हैं। बाढ़ से और गांव प्रभावित होने की खबर है, जिससे 22 जिलों में प्रभावित गांवों की संख्या बढ़कर कुल 2319 हो गई है, जबकि प्रभावित आबादी 3,89,036 तक पहुंच गई है। जिला प्रशासन की निगरानी में बचाव और राहत कार्य लगातार जारी हैं, जिनमें एन.डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ., सेना और बी.एस.एफ. का सहयोग मिल रहा है। जैसे-जैसे पानी और घटेगा, आने वाले दिनों में पशुओं और बुनियादी ढांचे के वास्तविक नुकसान का पता लगाया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News