पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तबीयत बिगड़ी, PGI में भर्ती

punjabkesari.in Friday, Dec 18, 2020 - 11:43 AM (IST)

चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (93) की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत चंडीगढ़ के पी.जी.आई. अस्पताल में लाया गया है।  जानकारी के अनुसार डाक्टरों की तरफ से बादल के अलग -अलग टैस्ट किए जा रहे हैं। फ़िलहाल रिपोर्ट आने के बाद ही अगली अपडेट दी जाएगी। वैसे डाक्टर बादल को अस्पताल में रखते हैं या उन्हें छुट्टी दे देते हैं, इसका पता टैस्ट रिपोर्ट आने के बाद ही लगेगा।

बता दें कि प्रकाश सिंह बादल अकेले 5 बार पंजाब के मुख्‍यमंत्री रहे हैं। हाल ही में किसान आंदोलन के समर्थन में उन्होंने पद्म विभूषण सम्मान लौटा दिया था। उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को करीब 3 पन्नों का पत्र लिखते हुए कृषि कानूनों का विरोध किया था। बादल ने लिखा, ‘मैं इतना गरीब हूं कि किसानों के लिए कुर्बान करने के लिए मेरे पास कुछ और नहीं है, मैं जो भी हूं, वो जनता के कारण हूं ,खासतौर पर आम किसान के कारण। 

Vatika