गुरु नानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव को समर्पित पंजाब का खेल कैलेंडर जारी

punjabkesari.in Thursday, Jul 18, 2019 - 07:17 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने इस वर्ष मनाए जा रहे गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव को और यादगार बनाने तथा स्वस्थ पंजाब का निर्माण करने के उद्देश्य से गुरूवार को एक खेल कैलेंडर जारी किया। राज्य के खेल मंत्री राणा गुरमीत सोढ़ी खेल विभाग का खेल कैंलेंडर जारी करने के मौके पर बताया कि इसके तहत राज्य में जिला से लेकर राज्य स्तर तक खेल, साइकिल रैली और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी कप का आयोजन किया जाएगा। इन खेलों की शुरूआत 20 जुलाई से सभी जिलों में लड़कों और लड़कियों की अंडर-14 विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ शुरू होगी जो 30 जुलाई तक चलेंगी। खेल कार्यक्रमों का समापन 17 अक्तूबर को सुल्तानपुर लोधी से डेरा बाबा नानक तक साइकिल रैली और इसके बाद अंतरराष्ट्रीय सकर्ल स्टाइल कबड्डी कप के साथ होगा।        

उन्होंने बताया कि एक से 20 अगस्त तक सभी जिलों में अंडर-18 जिला खेल, 11 से 20 अगस्त तक सभी जिलों में अंडर-25 जिला खेल, 21 से 23 अगस्त तक लुधियाना में अंडर-14 पंजाब राज्य खेल (लड़के), दो से चार सितम्बर तक रूपनगर में अंडर-14 पंजाब राज्य खेल (लड़की), 11 से 13 सितम्बर तक फिरोज़पुर में अंडर-18 पंजाब राज्य खेल (लड़के), 12 से 16 अक्तूबर तक फतेहगढ़ साहिब में अंडर 14, 17 और 25 वर्ग की राज्य स्तरीय कबड्डी चैम्पियनशिप (लड़के), 19 से 23 अक्तूबर तक तरनतारन में अंडर 14, 17 और 25 वर्ग की राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप (लड़कियां), छह से आठ नवम्बर तक श्री मुक्तसर साहिब में अंडर-18 पंजाब राज्य खेल (लड़कियां), 21 से 23 नवंबर तक पटियाला में अंडर-25 पंजाब राज्य खेल (लड़के), 28 से 30 नवम्बर तक मानसा में अंडर-25 पंजाब राज्य खेल (लड़कियां) आयोजित किए जाएंगे। सोढी के अनुसार जलियांवाला बाग की 100वीं वर्षगांठ को समर्पित बॉलीबाल का फेडरेशन गोल्ड कप भी 27 सितम्बर से तीन अक्तूबर तक अमृतसर में कराया जाएगा। 
 

Vaneet