‘स्वास्थ्य केंद्रों के संचालन में पंजाब ने पहला स्थान प्राप्त किया’

punjabkesari.in Friday, Aug 14, 2020 - 02:11 PM (IST)

चंडीगढ़(शर्मा): भारत सरकार की ओर से जारी राज्यों की नवीनतम रैंकिंग के अनुसार पंजाब ने स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती केंद्रों के संचालन में पहला दर्जा हासिल किया है। यह योजना राज्य में साल 2019 में शुरू की गई थी। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर लोगों की गतिविधियों पर लगाई पाबंदियों के बावजूद, पिछले 5 माह में राज्यभर के स्वास्थ्य केंद्रों में 28.1 लाख मरीज पहुंचे। इन केंद्रों में ओ.पी.डी. सेवाएं, आर.सी.एच. सेवाएं, संक्रमण और गैर-संक्रमण रोगों की रोकथाम और इलाज संबंधी क्लीनिकल सेवाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। यह सेवाएं स्वास्थ्य केंद्रों में कम्युनिटी हैल्थ अफसर (सी.एच.ओ.) समेत मल्टीपर्पज कर्मचारी (पुरुष और महिला) और आशा वर्कर की ओर से दी जाती हैं। इन केंद्रों में मुफ्त 27 जरूरी दवाएं और 6 डायग्नोस्टिक सेवाएं भी प्रदान की जा रही हैं। इस समय राज्यभर में 2042 स्वास्थ्य केंद्र कार्यशील हैं। 

इन केंद्रों में कुल 1600 कम्युनिटी स्वास्थ्य अधिकारी नियुक्त हैं और इस साल के अंत तक ब्रिज कोर्स के मुकम्मल होने के बाद 823 और उम्मीदवार कम्युनिटी स्वास्थ्य अधिकारी के तौर पर नियुक्त किए जाएंगे। इसके अलावा पिछले 5 माह में 6.8 लाख मरीजों की हाइपरटैंशन, 4 लाख मरीजों की शूगर और 6 लाख मरीजों के मुंह, छाती या बच्चेदानी के कैंसर की स्वास्थ्य केंद्रों में जांच की गई। स्वास्थ्य केंद्र के स्टेट प्रोग्राम अफसर डा. अरीत कौर ने बताया कि मार्च, 2020 से स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती केंद्रों में टैलीमैडीसन सेवाएं भी प्रदान की जा रही हैं। सैक्टर-11, चंडीगढ़ में 4 मैडीकल अफसरों वाला एक टैलीमैडीसन हब स्थापित किया गया है। इसके तहत स्वास्थ्य केंद्र, सब-सैंटर स्तर पर कम्युनिटी स्वास्थ्य अधिकारी, वीडियो कॉङ्क्षलग से मैडीकल अधिकारियों से संपर्क करते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News