AAP छोड़ BJP में शामिल संदीप पाठक मामले में पंजाब सरकार फिर खाली हाथ, हाईकोर्ट से फिर मांगा समय
punjabkesari.in Monday, May 11, 2026 - 06:50 PM (IST)
जालंधर : AAP छोड़ BJP में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक से जुड़े मामले में पंजाब सरकार को हाईकोर्ट से फिर राहत नहीं मिली। दरअसल आज सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार एफआईआर को लेकर अपना जवाब फिर दाखिल नहीं कर सकी और अदालत से अतिरिक्त समय मांग लिया। हाईकोर्ट ने अब सरकार को शुक्रवार तक विस्तृत जवाब दाखिल करने का अंतिम मौका दिया है।
बता दें कि इससे पहले अदालत संदीप पाठक की गिरफ्तारी पर सोमवार तक रोक लगा चुकी थी। अब इस मामले पर सबकी नजरें शुक्रवार की सुनवाई पर टिक गई हैं। AAP छोड़कर BJP में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के मामले में पंजाब सरकार अभी तक हाईकोर्ट में अपना जवाब दाखिल नहीं कर पाने के कारण सरकार ने एफआईआर मामले में अतिरिक्त समय मांगा है। अदालत ने सरकार को शुक्रवार तक अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं संदीप पाठक को मिली गिरफ्तारी से राहत फिलहाल चर्चा का विषय बनी हुई है।

