पंजाब सरकार का बड़ा Action! 25 अफसरों को किया Suspend

punjabkesari.in Saturday, Jun 28, 2025 - 10:07 AM (IST)

चंडीगढ़/जलंधर (जसप्रीत): पंजाब सरकार ने जेलों में भ्रष्टाचार और नशीली दवाओं की सप्लाई से जुड़े गठजोड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 जेल अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। सरकार को जेलों में भ्रष्टाचार और नशे के नेटवर्क को लेकर विश्वसनीय जानकारी मिली थी, जिसके बाद यह कदम उठाया गया।

 जानकारी के अनुसार, सस्पेंड किए गए अधिकारियों में 3 डिप्टी सुपरिटेंडेंट और 2 असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट भी शामिल हैं। मान सरकार की ओर से जेल व्यवस्था में सुधार के उद्देश्य से इन अधिकारियों के खिलाफ कड़ा कदम उठाया गया है। इस कार्रवाई के जरिए सरकार ने जेलों में फैले भ्रष्टाचार और नशा तस्करी के नेटवर्क पर एक और बड़ा वार किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News