पंजाब सरकार ने एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित

punjabkesari.in Thursday, Oct 11, 2018 - 01:03 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब सरकार की तरफ से राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नई खेल नीति के अंतर्गत बुधवार को सम्मानित किया गया। शहर में करवाए गए 'पंजाब स्टेट स्पोर्टस अवार्ड -2018' में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह मुख्यातिथ के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने 23 खिलाड़ियों को सम्मानित कर करोड़ों रुपए की  राशि बांटी।

 

इस समारोह दौरान फ्लाइंग सिख मिलखा सिंह, विधायक प्रगट सिंह, अभिनेता कपिल शर्मा, गुरप्रीत घुग्गी, कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और  पूर्व अकाली नेत सुखदेव सिंह ढींडसा भी उपस्थित थे। समारोह में मनप्रीत सिंह और वरुण कुमार को हाकी में कांस्य पदक,एशियन खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले हरमनप्रीत सिंह ,रुपिन्दर पाल सिंह, सिमरनजीत सिंह, कृष्ण पाठक, दिलप्रीत सिंह को 50 -50 लाख रुपए की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित  किया गया। 

 

समारोह को संबोधिन करते हुए कैप्टन ने कहा कि खिलाड़ियों का खेलों में विजय प्राप्त करना आने वाले युवाओं के लिए एक मिसाल है।  वह आशा करते हैं कि भविष्य में नौजवान नशे को छोड़कर खेलों की तरफ प्रोत्साहित होंगे। कैप्टन ने कहा कि इन खिलाड़ियों को मिलकर उनको काफी खुशी हुई है।  

swetha