पंजाब सरकार का महिलाओं को तोहफा, बसों में लगेगा आधा किराया

punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2020 - 05:19 PM (IST)

चंडीगढ़(रमनजीत): पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पंजाब की महिलाओं को बड़ी अच्छी खबर देते सरकारी बसों में आधा किराया माफ कर दिया है। इसके बाद अब महिलाएं सरकारी बसों में आधी टिकट देकर सफर कर सकेंगी। कैप्टन ने यह ऐलान बजट सत्र के दौरान किया है। उन्होंने कहा कि अपने 40 सालों के राजनीतिक जीवन में पहली बार किसी बजट में उनको इतनी खुशी मिली है।

 अन्य ऐलान भी किए
- हर एक रिटायर होने वाले कर्मचारी के एवज में तीन नए भर्ती होंगे।
- स्वास्थ्य विभाग में तैनात सभी डॉक्टर किसी भी ड्यूटी एडमिनिस्ट्रेशन पर लगे हो, उनके लिए क्लिनिकल प्रैक्टिस करनी जरूरी होगी।

- सभी विभागों में खाली आसामियों पर लगातार चलेगी भर्ती और सबसे पहले बैकलॉग पूरा करने को मिलेगी पहल।
- ट्रांसपोर्ट विभाग में एकाधिकार और नाजायज लाभ रोकने के लिए जो भी परमिट गैर कानूनी पाया जाएगा, उसे रद्द किया जाएगा।
- एकाधिकार को तोडऩे के लिए 2000 रूट परमिट अलग तौर पर दिए जाएंगे।
- नौजवानों को मिलेंगे 5 हजार मिनी बस रूट परमिट।
- दालों, नरमा, मक्की और कुछ अन्य फसलों के लिए विभिन्नता नीति के अंतर्गत मिलेंगी सहूलतें।
- रेत माफिया को लेकर बहुत जल्द आएगी नई नीती
- बिजली के मुद्दे पर वाइट पेपर बनाया जा रहा है और सभी विधायकों को उसकी कॉपी भेज दी जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News