पंजाब सरकार ने 12 कानूनगो को किया पदोन्नत, जानें कहां-किसे मिली जिम्मेदारी

punjabkesari.in Friday, Feb 23, 2024 - 06:32 PM (IST)

शेरपुर (अनीश) : पंजाब सरकार के माल और पुनर्वास विभाग द्वारा 12 कान्नूगो को उन्नति देकर बतौर नायब तहसीलदार पदोन्नत किया गया है। विभाग की ओर से जारी सूची के मुताबिक विनोद कुमार मेहता पटियाला, जसपाल सिंह पठानकोट, चतिंदर सिंह मानसा, अनुप सिंह बठिंडा, हरपाल सिंह बठिंडा, इकबाल सिंह जालंधर, जसवंत सिंह संगरूर, मुख्तियार सिंह संगरूर, प्रिथी चंद संगरूर, भूपिंदर सिंह संगरूर, सिकंदर सिंह मानसा और गुरप्रीत कौर बठिंडा का नाम शामिल है। पदोन्नत नायब तहसीलदारों को प्रशिक्षण हासिल करना होगा और एक वर्ष का समय परख-काल का रहेगा। तैनाती के आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:  Breaking : शहीद किसान शुभकरण सिंह को लेकर CM मान का बड़ा ऐलान

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here   

News Editor

Urmila