किसानों के लिए पंजाब सरकार की बड़ी घोषणा, जल्द करें Online Apply

punjabkesari.in Friday, Sep 06, 2024 - 06:02 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब सरकार द्वारा किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया गया है। पंजाब के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री अमन अरोड़ा ने आज घोषणा करते हुए बताया कि राज्य सरकार ने अनुसूचित जाति (एससी) के किसानों और ग्राम पंचायतों के लिए 5000 सोलर पंप आरक्षित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए अमन अरोड़ा ने बताया कि पंजाब एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (PEDA) प्रधानमंत्री कुसुम योजना के पहले चरण के तहत 20,000 सोलर पंप (सरफेस और सबमर्सिबल) लगाने की योजना शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि राज्य में अनुसूचित जाति के किसानों के लिए 2000 सोलर पंप सेट आरक्षित किए गए हैं, जिन्हें कुल लागत पर 80 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। इसके अलावा 3000 सोलर पंप ग्राम पंचायतों के लिए आरक्षित किए गए हैं। सामान्य श्रेणी के किसानों को सोलर पंप की कीमत पर 60% सब्सिडी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सीएम मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कृषि क्षेत्र को कार्बन मुक्त करने के लिए प्राकृतिक सौर ऊर्जा का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने पेडा (PEDA) के अधिकारियों को  हिदायतें दी गई हैं कि खेतीबाड़ी के लिए सोलर पंप स्कीम को पारदर्शी और सुचारू तरीके से सुनिश्चित किया जाए।

सौलर पंपों के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने और आवंटन के लिए पंजाब प्रशासनिक सुधार विभाग की मदद से पेडा द्वारा विकसित पोर्टल की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि किसानों को सोलर पंप के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय किसी कठिनाई का सामना न करना पड़े।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News