Mid Day Meal कुक-कम-हेल्परों के लिए बड़ी राहत! लिया गया अहम फैसला

punjabkesari.in Thursday, Mar 05, 2026 - 11:56 PM (IST)

पंजाब डैस्क: स्कूलों में मिड-डे मील योजना के तहत काम कर रहे कुक-कम-हेल्परों के लिए सरकार का बड़ा फैसला सामने आया है। विभाग द्वारा जारी ताजा पत्र के अनुसार अब यदि किसी कुक-कम-हेल्पर की मृत्यु हो जाती है या वह शारीरिक रूप से असमर्थ हो जाता है, तो उसके परिवार के किसी सदस्य को नौकरी देने का प्रावधान किया गया है।

सरकार के इस फैसले को कर्मचारियों के हित में बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे मिड-डे मील योजना से जुड़े हजारों कर्मचारियों के परिवारों को सुरक्षा और सहारा मिलने की उम्मीद है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News