पंजाब में पहली बार इस समय पर खुलेंगे सरकारी दफ्तर, CM मान का बड़ा ऐलान

punjabkesari.in Saturday, Apr 08, 2023 - 03:29 PM (IST)

पंजाब डेस्कः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया गया है। दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरकारी दफ्तरों के समय में बड़ा बदलाव किया है। सोशल मीडिया पर लाइव होकर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के सारे सरकारी दफ्तर  सुबह 7.30 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे, जो  2 मई से 15 जुलाई तक लागू रहेंगे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली बचाने के लिए यह तरीका विदेशों में अपनाया जाता है, जो पहली बार पंजाब में लिया गया है। ऐसा करने से आम लोगों को भी राहत मिलेगी, क्योंकि ज्यादा गर्मी होने के कारण सरकारी दफ्तरों में काम करवाने वाली जनता जल्दी काम करवा सकेंगी। दोपहर 2 बजे सारे दफ्तर बंद हो जाएंगे, जिससे बिजली की भी बचत होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि वह खुद भी सुबह 7.30 बजे दफ्तर पहुंचेंगे। 

Content Writer

Vatika