Operation Lotus की चर्चा के बीच विश्वास प्रस्ताव पेश करेगी पंजाब सरकार

punjabkesari.in Monday, Sep 19, 2022 - 06:12 PM (IST)

पंजाब डेस्कः भाजपा पर लगे 'ऑपरेशन लोटस' के आरोपों के बीच आम आदमी पार्टी की सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसके खिलाफ पंजाब सरकार ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। इस सत्र में पंजाब सरकार द्वारा विश्वास प्रस्ताव पेश किया जाएगा। 

उक्त जानकारी खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी है। इस वीडियो संदेश के जरिए मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 सितंबर को पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा। यह सत्र भाजपा के 'ऑपरेशन लोटस' के खिलाफ बुलाया गया , जिसमें पंजाब सरकार विश्वास प्रस्ताव लेकर आएगी और बताएगी कि आम आदमी पार्टी की सरकार इमानदार सरकार है।  
 

Content Writer

Vatika