2182 अध्यापकों की भर्ती करेंगी पंजाब सरकार, नोटिफिकेशन जारी

punjabkesari.in Saturday, Feb 29, 2020 - 09:43 AM (IST)

लुधियाना (विक्की): वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के बजट भाषण के उपरांत शिक्षा विभाग ने तुरंत नए अध्यापक भर्ती करने के लिए पब्लिक नोटिस जारी कर दिया है। डायरेक्टर शिक्षा भर्ती डायरेक्टोरेट, पंजाब द्वारा जारी पब्लिक नोटिस के अनुसार विभिन्न विषयों के कुल 2182 अध्यापक इस भर्ती प्रक्रिया में रखे जाएंगे । इस भर्ती के लिए विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर दिनांक 29 फरवरी 2020 से लेकर 18 मार्च 2020 तक रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। भर्ती के संबंध में सभी नियम व शर्तें वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

किस विषय के कितने अध्यापक होंगे भर्ती- 

इंग्लिश 880
साइंस 700
पंजाबी 60
सोशल साइंस 52  
हिंदी 40
गणित 450
कुल 2182






 

Vatika