NGT के जुर्माने के बाद जागी पंजाब सरकार, प्लास्टिक को लेकर बनाई यह रणनीति

punjabkesari.in Tuesday, Oct 04, 2022 - 05:51 PM (IST)

चंडीगढ़: पर्यावरण मामले में पंजाब सरकार को कुछ समय पहले ही एन.जी.टी. की ओर से बड़ा झटका लगा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने पर पंजाब सरकार पर 2000 करोड़ रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया है। ठोस और तरल कचरे का ठीक से प्रबंधन न करने को लेकर सरकार पर यह कार्रवाई की गई है। जुर्माने के बाद अब कचरे को लेकर पंजाब सरकार चौकस दिखाई दे रही है।  

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार  पंजाब सरकार प्लास्टिक कचरे को लेकर रणनीति बना रही है जिसके तहत प्लास्टिक कचरे को  सड़कों के निर्माण में  इस्तेमाल किया जा सकेगा। पंजाब के मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल को दी गई अपनी कार्य योजना में कहा कि पंजाब सरकार बड़े पैमाने पर सड़कों के निर्माण के लिए प्लास्टिक कचरे का उपयोग करने जा रही है।
 
उन्होंने कहा कि पी.डब्ल्यू.डी. (बी. एंड आर.) ने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण में इसका उपयोग करना शुरू कर दिया है। शहरी क्षेत्रों में भी इसे बहुत जल्द शुरू किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक पंजाब में हर वर्ष पैदा होने वाला प्लास्टिक कचरा 1 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा होता है। पिछले वर्ष ही पंजाब से 1 लाख से ज्यादा प्लास्टिक कचरा हटाया जा चुका है। जिक्रयोग्य है कि पंजाब में सबसे ज्यादा कचरा प्लास्टिक की बोतलों का है, जिसका लोग बड़ी मात्रा में इस्तेमाल कर रहे हैं। लोग पानी पीने के बाद प्लास्टिक की बोतलें फेंक देते हैं, जिससे कई बीमारियां पैदा होती हैं। सरकार के प्रतिबंध के बावजूद प्लास्टिक का उपयोग बढ़ रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila