पंजाब के राज्यपाल ने चंडीगढ़ में फहराया झंडा, शहरवासियों को किया संबोधित

punjabkesari.in Monday, Aug 15, 2022 - 02:37 PM (IST)

चंडीगढ़ : 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से सोमवार को सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित थे। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पहली बार चंडीगढ़ में  भारतीय वायुसेना के जवानों ने हवा में कलाबाजी दिखाई।

वायुसेना के ये जवान अपनी बहादुरी का परिचय देते नजर आए। राज्यपाल द्वारा तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण कर उन्होंने शहर के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान अच्छा काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने बताया कि चंडीगढ़ को नई दिल्ली में जिला कौशल विकास योजना के तहत दी 'सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Kalash