पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित तख्त श्री केसगढ़ साहिब हुए नतमसतक

punjabkesari.in Saturday, Nov 27, 2021 - 11:03 AM (IST)

श्री आनंदपुर साहब : पंजाब राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित शुक्रवार तख्त श्री केसगढ़ साहिब नतमस्तक हुए, जहां उन्होनें रसभिन्नी वाणी के कीर्तन का आंनद भी लिया। राज्यपाल विरासत-ए-खालसा म्युज़ियम भी गए जहां वह म्यूज़ियम के शानदार रख रखायो से बेहद प्रभावित हुए। उन्होंने तख्त श्री केसगढ़ साहिब के लंगर हाल में संगत के साथ बैठकर लंगर भी खाया। तख्त श्री केसगढ़ साहिब में राज्यपाल को मैनेजर भगवंत सिंह, एस.जी.पी.सी. मैंबर डा. दलजीत सिंह भिंडर, हैड ग्रंथी ज्ञानी प्रणाम सिंह, अधिक मैनेजर हरदेव सिंह की तरफ से सिरोपायो और तख्त साहिब की तस्वीर भेंट करके सन्मानित किया गया। श्री अनन्दपुर साहिब में पहली फेरी में उन्होने  कहा कि उनके मन की बहुत समय से यह इच्छा थी कि वह खालसा जन्म स्थली श्री आनन्दपुर साहिब में जाकर श्री केसगढ़ साहिब के दर्शन किए जाए। 

PunjabKesari

यह भी पढ़े: ई.डी. विभाग की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, लाखों की नकदी व विदेशी मुद्रा ज़ब्त 

उन्होनें कहा कि आज उन्की यह इच्छा पूरी हुई है। अपने दौरे दौरान राज्यपाल विरासत-ए-खालसा पहुंचे, जहां उन्होने म्यूज़ियम का दौरा किया। उन्होंने कहा कि 550 वर्षिय इतिहास और सिक्ख धर्म की अलग-अलग घटनाओं को जिस बखूबी के साथ इस जगह पर दिखाया गया है, उन सबका अलग और विशेश महत्व है। उन्होंने कहा कि इस बारे बहुत कुछ लिखा जा सकता है। 

PunjabKesari

उन्होंने विरासत-ए-खालसा की विजटर बुक्क पर अपने दौरो के अनुभुव भी सांझे किए। इस मौके राज्यपाल के प्रमुख सचिव जे.एम. बाला मुरगन, ए.डी.सी.(एम.) अमित तिवारी, डिप्टी कमिश्नर सोनाली गिरी, एस.एस.पी. विवेकशील सोनी, एस.डी.एम. केशव गोयल, डी.एस.पी. रमिंदर सिंह काहलो, कार्यकारी इंजीनियर विरासत- ए-खालसा भुपिंदर सिंह चाना भी उपस्थित थे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News