Punjab : इन शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! तनख्वाह में भारी बढ़ौतरी

punjabkesari.in Tuesday, Aug 25, 2026 - 11:25 PM (IST)

पंजाब डैस्क : पंजाब सरकार ने आदर्श स्कूलों के शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार ने शिक्षकों की सैलरी में 120 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। सरकार के इस फैसले के बाद आदर्श स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों का वेतन 10 हजार रुपये से बढ़कर 22 हजार रुपये प्रति माह हो जाएगा।

सरकार के इस फैसले से राज्य के करीब 1,100 शिक्षकों को सीधा लाभ मिलेगा। सरकार का कहना है कि इस कदम से आदर्श स्कूलों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों को आर्थिक राहत मिलेगी और उनकी मेहनत को भी प्रोत्साहन मिलेगा। वहीं, सरकार के इस ऐलान के बाद आदर्श स्कूलों के शिक्षकों में खुशी का माहौल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor