Punjab : आरोपियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर तानी बंदूक, 3 गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Jun 26, 2024 - 11:18 PM (IST)

बठिंडा (विजय): जानलेवा हमले के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए गई पुलिस पार्टी पर आरोपियों ने बंदूक तान दी। बाद में पुलिस ने मौके पर ही 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार थाना सदर पुलिस के सहायक थानेदार परमजीत सिंह ने बताया कि थाने में कुछ आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया था। गत दिन जब वह पुलिस पार्टी के साथ आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए गांव कैलेवांदर गया तो आरोपी सुखदीप सिंह, निम्रल सिंह व जसप्रीत सिंह निवासी कोटशमीर कैलेवांदर के नजदीक खेतों में स्थित एक कमरे में बैठे थे। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने की कौशिश की व एक आरोपी ने बंदूक लोड करके पुलिस पर तान दी। पुलिस मुलाजिमों ने मुस्तैदी बरतते हुए उक्त तीनों आरोपियों को मौके पर ही काबू कर लिया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने थाना सदर बठिंडा में केस दर्ज कर लिया है व अगली कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News