पंजाब, हरियाणा में पड़ रही है कड़ाके की ठंड

punjabkesari.in Thursday, Jan 17, 2019 - 09:55 PM (IST)

चंडीगढ़ः पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में ठंड का कहर लगातार जारी है। 0.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ अमृतसर राज्य का सबसे ठंड स्थान रहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि पंजाब में, आदमपुर में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस, हलवारा 1.9, बठिंडा में 3 और फरीदकोट में 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।      

मौसम विज्ञानी ने कहा कि लुधियाना और पठानकोट में तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 5 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी एवं केंद्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।      

हरियाणा में हिसार में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 3.6, सिरसा में 3.8, रोहतक में 4, भिवानी में 5.7 और अंबाला में 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि पटियाला, लुधियाना, करनाल, फरीदकोट और अमृतसर समेत कई स्थानों पर कोहरा छाया रहा।

Mohit