पंजाबियों जरा बचकर...! मौसम को लेकर  IMD ने जारी किया Alert, पढ़ें...

punjabkesari.in Tuesday, Apr 01, 2025 - 09:11 AM (IST)

पंजाब डेस्कः पंजाब के मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार राज्य में इस साल ज्यादा गर्मी सताएगी।  अप्रैल-जून तक तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है तथा मध्य एवं पूर्वी भारत और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में अधिक दिन लू चल सकती है। 

PunjabKesari

आई.एम.डी. के एक अधिकारी ने पहले ही कहा था कि उत्तर-पश्चिम  भारत में गर्मियों के दौरान लू के दिनों की संख्या दोगुनी हो सकती है। इस क्षेत्र में गर्मियों के मौसम के दौरान आमतौर पर 5-6 दिन लू चलती है। मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम बुलेटिन में कहा गया है कि अत्यधिक गर्मी मानव स्वास्थ्य के लिए घातक साबित हो सकती है। भीषण गर्मी के दौरान लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से परहेज करना चाहिए।

PunjabKesari

 स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार नवजात शिशुओं, छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं, 65 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों, श्रमिकों, मोटापे से पीड़ित लोगों, मानसिक रूप से बीमार लोगों, हृदय रोग से पीड़ित रोगियों आदि को हर समय उच्च तापमान से बचना चाहिए। बाहर काम करते समय पूरे शरीर को ढकने वाले हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने चाहिए,सिर को सीधे धूप से ढकने के लिए छाता, टोपी, तौलिया, पगड़ी या दुपट्टे का उपयोग करना चाहिए और नंगे पैर धूप में नहीं जाना चाहिए। ऐसे मौसम में ओ.आर.एस., नींबू पानी, लस्सी, नारियल पानी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News